खालबाड़ा में सफाई व्यवस्था ठप, ठेकेदार को नोटिस और 10 हजार जुर्माना...
निगम जोन 9 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव ने वार्ड 8 क्षेत्र अंतर्गत बीएसयूपी खालबाड़ा के अनुबंधित सफाई ठेकेदार मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को लगातार 4 दिन से बिना पूर्व अनुमति, बिना पूर्व सूचना दिए स्वच्छता से सम्बंधित कार्य बंद करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर माँगा लिखित स्पष्टीकरण, किया 10000 रूपये का जुर्माना, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार ठेका निरस्त करने की दी चेतावनी |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- राजधानी के बीएसयूपी खालबाड़ा क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था ठप करने वाले ठेकेदार पर रायपुर नगर निगम का डंडा चला है। जोन क्रमांक 9 के कमिश्नर हितेन्द्र यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेसर्स नवाज इंटरप्राइजेस को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अनुबंधित सफाई एजेंसी ने बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक लगातार 4 दिनों तक सफाई कार्य पूरी तरह बंद रखा था। इससे इलाके की स्वच्छता व्यवस्था पर बुरा असर पड़ा, जिसे निगम ने गंभीर लापरवाही और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन माना है।
निगम प्रशासन ने ठेकेदार को निर्देश दिए हैं कि वे व्यक्तिगत रूप से जोन कार्यालय में उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण दें और अगले 24 घंटे के भीतर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करें। तय समय सीमा में संतोषजनक जवाब या सुधार न मिलने पर ठेका रद्द करने की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा, जनहित को ध्यान में रखते हुए ठेकेदार पर 10,000 रुपये का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। #Raipur #RaipurMunicipalCorporation #BSUP #Khalbada #Zone9 #CleanlinessDrive #MunicipalAction #ShowCauseNotice #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments