google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कबूतर को लेकर हुई बहसबाजी, सब्जी काटने वाले चाकू से की पड़ोसी की हत्या...

Sep 9, 2023
1 min read


































































गाजियाबाद में कबूतर को लेकर हुई कहा सुनी और कबूतर पर थूकने को लेकर शख्‍स ने पड़ोसी पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला गाजियाबाद के टीला मोड़ का है। यहां पर शुक्रवार दोपहर कबूतर को लेकर हुए झगड़े के बाद 32 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके पड़ोसी ने सब्जी काटने वाले चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। मरने वाले की पहचान टीला मोड़ निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी जोगिंदर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।


डीसीपी (ट्रांस-हिंडन) शुभम पटेल ने बताया है की अजय और जोगिंदर दोनों कबूतर पालने और उनकी होने वाली लड़ाई की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं। शुक्रवार दोपहर किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद जोगिंदर ने घर से रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू से अजय के पेट में वार कर दिया। अजय को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जोगिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे टीला मोड़ जंक्शन से गिरफ्तार किया गया है। कबूतरों की लड़ाई या कबूतरबाज़ी पर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html