google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बुर्का पहनकर डांस पर मचा बवाल छात्राएं हिंदू थीं, बोले प्रबंधक.....

Aug 17
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गोंडा, उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में नॉलेज बीम अकादमी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, इस दौरान छात्राओं ने बुर्का पहनकर अलग-अलग गानों पर डांस किया, जिसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. विवाद खड़ा होने के बाद स्कूल के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि डांस करने वाली सभी छात्राएं हिंदू थीं और उनका मकसद सिर्फ मनोरंजन करना था, किसी समुदाय को ठेस पहुंचाना नहीं था |


पूरा मामला खोंडारे थाना क्षेत्र स्थित औसानी बुजुर्ग का है जहां स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा था, इसी क्रम में नॉलेज बीम अकादमी में भी स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के बुर्का पहनकर डांस करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया, यह वीडियो शाम को तेजी से वायरल होने लगा और चर्चा का विषय बन गया, वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद नॉलेज बीम अकादमी के प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपना एक वीडियो संदेश जारी कर मामले पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि उनका और छात्राओं का उद्देश्य केवल मनोरंजन करना था, किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करना नहीं था, उन्होंने वादा किया कि भविष्य में ऐसी गलती कभी दोहराई नहीं जाएगी |


प्रबंधक रामकृष्ण मौर्या ने अपने वीडियो बयान में कहा कि कार्यक्रम में नकाब पहनकर डांस करने वाली सभी लड़कियां हिंदू थीं और उनमें कोई भी मुस्लिम बच्ची शामिल नहीं थी, अगर इस प्रोग्राम से किसी मुस्लिम भाई या अन्य समुदाय को दुख पहुंचा है, तो वह इसके लिए बार-बार और करोड़ों बार क्षमा मांगने के लिए तैयार हैं |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html