google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक ईश्वर साहू के विधायक निधि से महंगे दरों में कम्प्यूटर खरीदी की जांच हो कार्यवाही की जाये...

Jul 30
2 min read
  • साजा विधानसभा में विधायक निधि से 120 कम्प्यूटर खरीदी में 70 लाख रु. का हेराफेरी पर कार्यवाही हो |


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- साजा विधानसभा में विधायक निधि से 120 कम्प्यूटर खरीदी पर 70 लाख रुपया का घोटाला का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि साजा विधायक ईश्वर साहू के विधायक निधि से 120 कम्पूयटर की खरीदी की गई जो बाजार भाव से 4 गुना महंगी एवं पुराने मॉडल की है। इस खरीदी में 70 लाख रुपया की गड़बड़ी हुई है। ये कम्प्यूटर खरीदी घोटाला है। जिन स्कूलों में कम्प्यूटर दी गई उनके द्वारा कम्प्यूटर की मांग नहीं की गई है, स्कूलों में गुमनाम फर्म ने जबरदस्ती कम्प्यूटर पहुँचा कर प्रमुखों से पावती ले लिया।


स्कूलों को कंप्यूटर सप्लाई करने वाले फर्म की कोई जानकारी नहीं है। कम्प्यूटर में कोई तकनीकी खराबी आयेगी तो किसे सम्पर्क करें ये तय नहीं है। स्कूलों में कम्प्यूटर रखने की जगह नहीं है, कम्प्यूटर पढ़ने वाले छात्र है, डंगनिया स्कूल में कम्प्यूटर सप्लायर ने स्कूल में कम्प्यूटर इंस्टाल करने के बाद स्कूल के प्रमुख के साथ फोटो खिंचाई और कम्प्यूटर वापस लेकर चले गये जानकारी दी कि ये कम्प्यूटर विधायक ईश्वर साहू के घर देना है।


प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनजंय सिंह ठाकुर ने कहा कि ये तो सीधा-सीधा विधायक निधि घोटाला है। विधायक निधि क्षेत्र की जनता के हित में खर्च करने के लिए होता है। लेकिन यहां तो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। कम्प्यूटर खरीदी की आड़ में भारी गड़बड़ी की गई। 70 लाख रु. की गड़बड़ी सामने आयी है। ये जनता की गाढ़ी कमाई से मिले टैक्स का पैसा है। इस पूरे मामले की जांच की जाये। विधायक ईश्वर साहू पर कार्यवाही हो।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html