google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

'एक ईंट और एक रुपया' का सिद्धांत ही सच्चे राष्ट्र निर्माण की नींव: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल...

2 days ago
3 min read
  • बिलासपुर में अग्रवाल महासभा के भव्य जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना |

  • महाराजा अग्रसेन जी के समाजवाद व अहिंसा के आदर्श आज भी प्रासंगिक: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल |

  • बिलासपुर में धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने समाज को दिया सेवा और समरसता का संदेश |

  • बिलासपुर में हर्षोल्लास के साथ मनी अग्रसेन जयंती: मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले-महाराजा अग्रसेन का समाजवाद युगों-युगों तक मानव जाति का मार्गदर्शन करता रहेगा |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बिलासपुर :- न्यायधानी बिलासपुर में कुलपिता महाराजा अग्रसेन जी की पावन जयंती का महापर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। अग्रवाल महासभा द्वारा आयोजित इस गरिमामय जयंती समारोह में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर आयोजन समिति व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का पारंपरिक रीति-रिवाजों, पुष्पगुच्छ और साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मंच पर स्थापित महाराजा अग्रसेन जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माल्यार्पण कर प्रदेशवासियों और समस्त समाजजनों की खुशहाली, आरोग्य और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन जी के पौराणिक व ऐतिहासिक जीवन दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल एक समाज विशेष के नहीं, अपितु संपूर्ण मानव समाज के पथप्रदर्शक और विश्व के प्रथम सच्चे समाजवादी प्रणेता थे। द्वापर युग के अंत और कलियुग के संधि काल में जब समाज विषमताओं से जूझ रहा था, तब अग्रोहा गणराज्य के अधिपति महाराजा अग्रसेन जी ने बिना किसी भेदभाव के लोक-कल्याण की जो व्यवस्था स्थापित की, वह आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। उन्होंने पशु-बलि जैसी कुरीतियों पर रोक लगाकर अहिंसा, करुणा और जीव-दया को समाज का सर्वोपरि धर्म घोषित किया था।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का दिया हुआ 'एक ईंट और एक रुपया' का सिद्धांत विश्व इतिहास की सबसे अनूठी और क्रांतिकारी व्यवस्था है। अग्रोहा में आने वाले हर नए परिवार को नगर का प्रत्येक नागरिक एक ईंट अपने घर के निर्माण के लिए और एक रुपया व्यापार शुरू करने के लिए देता था। न कोई याचक बनता था, न कोई दाता होने का अहंकार पालता था। सब मिलकर एक आत्मनिर्भर परिवार तैयार करते थे। यही समरसता और परस्पर सहयोग आज के युग में भी हमारे समाज की आत्मा होनी चाहिए।

अग्र बंधु देश के व्यापार, अर्थव्यवस्था और जनसेवा की रीढ़ हैं, इसलिए हमारा दायित्व है कि हम इस सनातन परंपरा को संजोकर रखें और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहें। समारोह के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से औपचारिक चर्चा करते हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि अपने सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और महाराजा अग्रसेन जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का पावन संकल्प दिवस है।

आज जब पूरा विश्व आर्थिक विषमताओं और सामाजिक तनावों से गुजर रहा है, तब अग्रसेन जी का शांति, सद्भाव और परस्पर सहयोग का संदेश ही समाज को स्थिरता दे सकता है। अग्रवाल समाज ने शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्मशालाओं और आपदा प्रबंधन के माध्यम से सदैव मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की है। आज बिलासपुर की इस पावन धरा पर समाज की यह एकजुटता देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमारा साझा प्रयास रहेगा कि अग्रोहा की इस पावन विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर एक सशक्त, समृद्ध और समरस समाज का निर्माण किया जा सके।


कार्यक्रम में IG बिलासपुर रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल सभा शिवकुमार अग्रवाल, स्वागताध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रसेन जयंती भोलाराम अग्रवाल, मंगतरायअग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल नवयुवक समिति चंचल अग्रवाल, अध्यक्ष अग्रवाल महिला मंडल विनीता केजरीवाल, सचिव सुनील सोनथलिया, अध्यक्ष शिक्षण समिति महेश अग्रवाल, सुनिल सुल्तानिया, कपिल टिबड़ेवाल, अंशुमन जाजोदिया, दीपक मोदी, प्रियंका अग्रवाल, विवेक मित्तल, नितिन बेरीवाल, प्रहलाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अग्रवाल सभा ओम मोदी, अग्रसेन भवन ट्रस्ट विनोद मित्तल , पदाधिकारीगण सहित शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html