तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर: छत्तीसगढ़ के दो नए नवगठित नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों की तस्वीर अब साफ हो गई है। हाल ही में प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत रायगढ़ जिले के तमनार और धमतरी जिले के बड़ी करेली नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए लॉटरी निकाली गई, जिसके बाद आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है।
तमनार नगर पंचायत का अध्यक्ष पद इस बार अनारक्षित महिला वर्ग के लिए तय किया गया है, यानी यहां महिला उम्मीदवार ही इस पद की कमान संभालेंगी। वहीं दूसरी ओर, बड़ी करेली नगर पंचायत का अध्यक्ष पद पूरी तरह से अनारक्षित (मुक्त) रखा गया है, जिससे इस सीट पर मुकाबला खुला रहेगा।
पारदर्शी माहौल में पूरी हुई प्रक्रिया -
नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय में यह पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में नियमों के तहत लॉटरी डाली गई।
कार्यवाही की शुरुआत में अधिकारियों द्वारा नागरिकों को छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अध्यक्ष आरक्षण) नियम, 1999 के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहे।
संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नीलेश महादेव क्षीरसागर की निगरानी में यह आरक्षण संपन्न हुआ। इस दौरान विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और दोनों क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments