google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टीबी के खिलाफ जनजागरूकता की नई पहल, ‘जोश टीम’ का शुभारंभ....

1 hour ago
1 min read
  • टीबी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान को मजबूती, ‘जोश टीम’ के शुभारंभ में शामिल हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा...

  • टीबी मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगी ‘जोश टीम’...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन को लेकर आयोजित ‘जोश टीम’ के शुभारंभ कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरन्दर मिश्रा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ शामिल हुए। इस दौरान टीबी के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने, समय पर जांच कराने और उपचार को लेकर लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में टीबी मुक्त हुई 12 ग्राम पंचायतों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि को टीबी मुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ समय पर जांच और नियमित उपचार बेहद जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, सुनीता चंसोलिया सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #TBFreeIndia #JashTeam #PurandarMishra #BrijmohanAggarwal #ChhattisgarhNews #HealthDepartment #RaipurNews #TBFreeChhattisgarh #SocialAwareness #CGNews #BreakingADNnews

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html