उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने तेलीबांधा चौक के कथित नामकरण के दावे को बताया भ्रामक, समाज के साथ सरकार के लिए भी अविश्वसनीय....
तेलीबांधा चौक नामकरण दुष्प्रचार पर उप मुख्यमंत्री सह नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आया ट्वीट, कहा ना कोई नाम बदले हैं ना बदलने का कोई प्रस्ताव, कहा नगर निगम ने स्थिति स्पष्ट की...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर। सरगुजा दौरे पर गए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर तेलीबांधा चौक के नामकरण को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक दावे पर सोशल मीडिया में पोस्ट कर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि, तेलीबांधा चौक साहू समाज का मान-सम्मान और पहचान है, हमारे पुरखों का बनाया हुआ स्थान है, इसके नामकरण को लेकर फैलाई जा रही बातें पूरी तरह से अविश्वसनीय, निराधार है।
साव ने ट्वीट कर लिखा कि, तेलीबांधा चौक के नामकरण को लेकर रायपुर नगर निगम एवं महापौर मीनल चौबे ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट की है। हमारे पुरखों द्वारा बनाए तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर स्थित किसी भी चौक के नामकरण में कोई छेड़छाड़ नहीं किया गया है और ना ही ऐसा कोई प्रस्ताव है। “सेवा ज्योति संकल्प चौक” के रूप में प्रस्तावित स्थान नेशनल हाईवे रिंग रोड के समीप भूमि के टुकड़े पर प्रस्तावित है। #TelibandhaChowk #ArunSao #RaipurNews #ChhattisgarhNews #SahuSamaj #CGNews #BJPChhattisgarh #LocalNews #PoliticalNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments