रायपुर की छांव में बुजुर्गों संग मंत्री ने सुनी मन की बात...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर की मानव बस्ती स्थित वृद्धाश्रम का माहौल रविवार को बेहद जीवंत नजर आया, जब महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वहां रह रहे बुजुर्गों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना। कार्यक्रम के 139वें संस्करण के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के संदेशों को बड़े ही ध्यान से आत्मसात किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई। उन्होंने देश की मातृशक्ति के दम पर प्राकृतिक और जैविक खेती को मिल रहे नए आयामों का जिक्र किया। रासायनिक उर्वरकों से धरती को बचाने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करते हुए उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया।
त्योहारों के इस उल्लास भरे दौर में उन्होंने नागरिकों से स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को प्राथमिकता देने की पुरजोर अपील की। ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को दोहराते हुए उन्होंने पर्वों के दौरान स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन का खास ख्याल रखने का आग्रह किया। इसके साथ ही, युवा पीढ़ी और जेन-ज़ी की सकारात्मक ऊर्जा पर भी चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वृद्धजनों के साथ अपने अनुभव साझा किए और सभी को त्योहारी सीजन की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों के चेहरों पर प्रधानमंत्री के विचार सुनने की संतुष्टि और एक अलग ही अपनापन साफ झलक रहा था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments