google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आईपीओ बाजार में मचेगी धूम, अगले हफ्ते आ रहे हैं 5 बड़े आईपीओ...

52 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- व्यापार समाचार :- भारतीय प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर जबरदस्त हलचल देखने को मिलने वाली है। अगले हफ्ते निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा मौका है, क्योंकि EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स, SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज और M K संस फाइन ज्वेल्स समेत पांच शानदार कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। इन सभी कंपनियों का कुल लक्ष्य प्राइमरी मार्केट से लगभग 2,600 करोड़ रुपये जुटाने का है।


26 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच खुलेंगे ये 5 आईपीओ निवेशकों के पास निवेश करने के लिए कई क्षेत्रों (जैसे अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट, पॉलिमर्स, स्टील प्रोसेसिंग, वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट और ज्वेलरी रिटेल) के विकल्प होंगे। आइए जानते हैं इन पांचों आईपीओ की मुख्य डिटेल्स:-

  • EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स: एडेलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज की यह इकाई 26 अक्टूबर को 1,200 करोड़ रुपये का IPO ला रही है, जो 28 अक्टूबर तक खुला रहेगा। इसके लिए प्राइस बैंड ₹1,585 से ₹1,665 प्रति शेयर तय किया गया है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

  • SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीज: वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशंस देने वाली यह कंपनी 668 करोड़ रुपये का IPO 29 अक्टूबर को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड ₹313-₹330 प्रति शेयर है। इस राशि का उपयोग कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल के लिए किया जाएगा।

  • M K संस फाइन ज्वेल्स: यह ज्वेलरी रिटेलर कंपनी 275.4 करोड़ रुपये का IPO 28 से 30 अक्टूबर के बीच लेकर आ रही है। इसका प्राइस बैंड ₹153-₹162 तय किया गया है, जिसका उपयोग नए शोरूम खोलने और इन्वेंट्री जुटाने में होगा।

  • BLS पॉलिमर्स लिमिटेड: यह कंपनी 255 करोड़ रुपये का IPO 27 से 29 अक्टूबर तक खुलेगी। इसके लिए प्राइस बैंड ₹142-₹150 प्रति शेयर तय किया गया है। फंड का इस्तेमाल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने में किया जाएगा।

  • बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स: यह IPO 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक खुला रहेगा, जिसका आकार 183.1 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड ₹78-₹82 प्रति शेयर है।


साल 2026 में अब तक जुटाए गए 1.4 लाख करोड़ रुपये साल 2026 प्राइमरी मार्केट के लिहाज से बेहद शानदार रहा है। अब तक 104 कंपनियों ने IPO के जरिए 1.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई है। इसके अलावा, गुजरात में दिवाली की लंबी छुट्टियों और 'लाभ पंचम' (6 से 15 नवंबर) को ध्यान में रखते हुए कई अन्य कंपनियां भी अपने प्लान तैयार कर रही हैं। आने वाले दिनों में गुजरात विक्ट्री फोर्जिंग, माइलस्टोन गियर्स, अवाडा इलेक्ट्रो और AGS हेल्थ जैसी कंपनियां भी बाजार में दस्तक दे सकती हैं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html