मजबूत नेतृत्व की देश को सबसे ज्यादा जरूरत: रायपुर में बोलीं कंगना रनौत....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर के सबसे बड़े नवरात्र गरबा आयोजन 'ढोलिडा 2026' में शामिल होने पहुंचीं अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने देश के मौजूदा हालात और राजनीतिक बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दलों की ओछी राजनीति यह साबित करती है कि आज भारत को एक सशक्त और निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता क्यों है।
विपक्ष के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयानों पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने फ्रांस की हालिया हिंसक घटनाओं का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि फ्रांस में हुई आगजनी, लूटपाट और ऐतिहासिक इमारतों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं मौजूदा वैश्विक अस्थिरता को दर्शाती हैं, जो तीसरे विश्व युद्ध की आहट जैसी लगती हैं। ऐसे समय में देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा मजबूत नेतृत्व मिलना बेहद जरूरी है।
कोलकाता के चोरबगान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि त्योहारों के उल्लास के बीच इस तरह की त्रासदियों का होना बेहद हृदयविदारक है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए लोगों से अपील की कि वे त्योहारी सीजन में अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से परहेज करें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।
छत्तीसगढ़ दौरे के अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर में गरबा का यह पहला अनुभव अद्भुत रहा। गुजरात की संस्कृति से निकलकर अब गरबा पूरे देश में उत्सव का रूप ले चुका है, जो एक सकारात्मक बदलाव है। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पारंपरिक परिधानों में फोटोशूट के कुछ खास पल भी साझा किए, जो देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को उजागर करते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments