इंडियन बैंक की नई शाखा का शुभारंभ...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर: राजधानी के विधानसभा रोड स्थित रामा वर्ल्ड, सड्डू में इंडियन बैंक की नई शाखा का शनिवार को सुबह 9:30 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बैंक के तमाम अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत में बैंक के मुख्य अतिथि और कार्यपालक निदेशक आशुतोष चौधरी का ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने रिबन काटकर और गणेश वंदना के साथ पूजा-अर्चना कर विधिवत रूप से शाखा का श्रीगणेश किया।
उद्घाटन समारोह के पश्चात, कार्यपालक निदेशक ने बैंक परिसर में सभी अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए व्यावसायिक लक्ष्यों (बिजनेस टारगेट) को पूरा करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

















Comments