युवक का खून से लथपथ मिला शव, छत से गिरने की आशंका...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
रायपुर: राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब देर रात एक युवक का खून से लथपथ शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ। कॉलोनी के लोगों ने जब शव को देखा, तो तुरंत तेलीबांधा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुँची पुलिस ने मृतक की पहचान लाभांडी निवासी पुणेश यादव के रूप में की है। शुरुआती तौर पर शरीर पर खून और चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जाँच में युवक की मौत छत से गिरने के कारण होना सामने आ रहा है। युवक के शरीर के दाहिनी ओर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इसे दुर्घटना मानकर हर एंगल से जाँच कर रही है, और रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments