शिवनाथ नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दुर्ग जिले की शिवनाथ नदी में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। भिलाई-राजनांदगांव बायपास पुल के नीचे शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही जिला कंट्रोल रूम के निर्देश पर SDRF (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण शव आगे की ओर बह रहा था। टीम ने रेस्क्यू बोट, लाइफ जैकेट और अन्य जरूरी उपकरणों की मदद से सघन तलाशी अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद पिपरछेड़ी-कोटनी क्षेत्र के पास शव को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया। जिला अग्निशमन कार्यालय के अनुसार, SDRF की टीम ने अज्ञात पुरुष के शव को बाहर निकालने के बाद पुलगांव थाना क्षेत्र की नगपुरा चौकी पुलिस को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त (पहचान) कराने और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि शव नदी में कहां से और किन परिस्थितियों में आया।
#DurgNews #ChhattisgarhNews #ShivnathRiver #SDRF #PoliceInvestigation #BreakingNews #DurgPolice #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments