अक्टूबर में GST संग्रह 22.9% बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंचा...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली :- अक्टूबर 2026 में भारत का सकल GST संग्रह सालाना आधार पर 22.9 प्रतिशत बढ़कर 2.31 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 1.88 लाख करोड़ रुपये था। रिफंड घटाने के बाद अक्टूबर का नेट GST राजस्व 25.6 प्रतिशत बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये रहा। घरेलू कारोबार से GST संग्रह 15.8 प्रतिशत बढ़कर 1.59 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात से प्राप्त राजस्व में 42.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 72,246 करोड़ रुपये पहुंच गया।
अक्टूबर में सरकार ने 27,934 करोड़ रुपये के GST रिफंड जारी किए, जो पिछले साल की तुलना में 6.5 प्रतिशत अधिक है। रिफंड के बाद नेट घरेलू GST राजस्व 1.45 लाख करोड़ रुपये रहा।
वित्त वर्ष 2027 के पहले सात महीनों में सकल GST संग्रह 13.2 प्रतिशत बढ़कर 14.77 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसी अवधि में नेट GST राजस्व 12.6 प्रतिशत बढ़कर 12.69 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया। आंकड़ों से घरेलू आर्थिक गतिविधियों और आयात कारोबार में तेजी के संकेत मिल रहे हैं। #GSTCollection #IndianEconomy #GSTRevenue #NewDelhi #TaxRevenue #DomesticEconomy #ImportRevenue #FinanceNews #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments