google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

भाजपा सरकार जवाब दे—आखिर कब तक प्रदेश के युवाओं के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल छाए रहेंगे?...

4 days ago
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

छत्तीसगढ़ राज्य में भर्ती परीक्षाओं का हाल! कहीं परीक्षा पर रोक, कहीं साक्षात्कार स्थगित, तो कहीं पेपर लीक के विवाद और परीक्षा निरस्त! युवाओं के भविष्य से खिलवाड़—आखिर यही है BJP की कथनी और करनी में अंतर....

🔴 1. शिक्षक भर्ती: सहायक शिक्षक एवं शिक्षक भर्ती परीक्षाओं पर आरक्षण संबंधी मामले में हाईकोर्ट की रोक।


🔴 2. पुलिस आरक्षक भर्ती 2023: चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मामला हाईकोर्ट पहुँचा। दोषी अभ्यर्थियों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश।


🔴 3. CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025: 265 पदों की भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार स्थगित होने से अभ्यर्थी नई तारीखों की प्रतीक्षा में।


🔴 4. कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर: B.Sc. कृषि द्वितीय वर्ष की एंटोमोलॉजी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विवाद के बाद निरस्त।


🔴 5. कृषि विश्वविद्यालय: B.Sc. कृषि प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा भी कथित प्रश्नपत्र लीक के विवाद में निरस्त।


🔴 6. गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर: BA-LLB परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक का विवाद और पुनर्परीक्षा को लेकर छात्रों में नाराजगी।


🔴 7. कक्षा 12वीं हिंदी बोर्ड परीक्षा: प्रश्नपत्र लीक के विवाद के बाद परीक्षा निरस्त कर 10 अप्रैल को पुनर्परीक्षा आयोजित की गई।


🔴 8. राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2024: कथित पेपर लीक मामले में EOW द्वारा फरवरी 2026 में न्यायालय में चालान पेश किया गया।


🔴 9. पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा: विभागीय पदोन्नति परीक्षा को लेकर कानूनी विवाद के बाद हाईकोर्ट के परीक्षा निरस्त करने के फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में भी राहत नहीं मिली।


🔴 10. सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2024: 2, 3 एवं 4 नवंबर 2026 को निर्धारित मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इससे 7,301 अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार करना पड़ रहा है।

❓ भाजपा सरकार से सीधे सवाल—

▪️ भर्ती परीक्षाओं में बार-बार विवाद क्यों सामने आ रहे हैं?

▪️ PSC के साक्षात्कार कब होंगे?

▪️ शिक्षक भर्ती की आगे की प्रक्रिया कब पूरी होगी?

▪️ पुलिस भर्ती की कथित अनियमितताओं पर क्या कार्रवाई हुई?

▪️ पेपर लीक के मामलों में दोषियों को सजा कब मिलेगी?

▪️ सूबेदार/उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती की मुख्य परीक्षा की नई तारीख कब घोषित होगी?

▪️ प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के समय और पैसे की भरपाई कौन करेगा?


युवा दिन-रात मेहनत करते हैं। माता-पिता अपनी जमा-पूँजी खर्च करते हैं। लाखों अभ्यर्थी नौकरी की उम्मीद में वर्षों तक तैयारी करते हैं। लेकिन जब परीक्षाएँ विवादों में फँसती हैं और भर्ती प्रक्रियाएँ अटकती हैं, तो उनके भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?


📢 भाजपा सरकार याद रखे—युवाओं को सिर्फ विज्ञापन और आश्वासन नहीं, बल्कि पारदर्शी परीक्षा, समयबद्ध भर्ती और जवाबदेही चाहिए।


आखिर कब तक छत्तीसगढ़ का युवा नौकरी की तैयारी करता रहेगा और भर्ती व्यवस्था की अनिश्चितताओं का खामियाजा भुगतता रहेगा?


भाजपा सरकार सभी भर्ती परीक्षाओं की स्थिति, निरस्त एवं स्थगित परीक्षाओं और लंबित भर्तियों का स्पष्ट ब्यौरा प्रदेश की जनता के सामने रखे!


छत्तीसगढ़ राज्य में जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से हर विभाग की जो विभागीय परीक्षा होती है एवं नई परीक्षा होती है हर स्तर की परीक्षा की गोपनीयता भंग रहती है पारदर्शिता का नामोनिशान नहीं है क्योंकि जिस राज्य में कहा जाता है एजुकेटेड मुख्यमंत्री विधायक सांसद नहीं है वह परीक्षा नीति को क्या जानेंगे उनके अधीनस्थ जितने सचिव हैं उनको गाइडलाइन पता नहीं है बीजेपी के पहले कांग्रेस की सरकार थी तो भूपेश बघेल को हर मामले में घेराबंदी कर लिया करते थे मगर आज स्वयं की सरकार है अर्थात केंद्र में भी राज्य में भी बीजेपी गवर्नमेंट है तो इस तरह की गोपनीयता क्यों भंग हो जा रही है परीक्षा का प्रश्न पत्र क्यों वायरल हो जा रहा है परीक्षा पूर्व सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का जो जड़ है वह गोपनीयता के आधार पर होता है और गोपनीयता भंग हो चुकी रहती है तो उस स्थिति में लाखों करोड़ों बेरोजगार शिक्षित युवा वर्ग बेरोजगारी का दंश झेल रहे है।


जितने भी ऊंचे पद पर अधिकारी कर्मचारी मंत्री विधायक सांसद के बेटे निजी स्कूलों में पढ़ते हैं वहीं पर मध्यम वर्ग के लोग दाल भात स्कूल में पढ़ते हैं। सबसे महत्वपूर्ण विषय और विचारणीय प्रश्न है छत्तीसगढ़ राज्य में तीन मुख्यमंत्री है और तीनों की अलग-अलग रास्ते तीनों की अलग-अलग दिशा निर्देश तीनों की अलग अलग सोने का विचारने का कार्य है इसलिए परीक्षा संबंधी गोपनीयता नीति भंग हो जा रही हैं।

शालिनी न्यूज़ एजेंसी

संवाददाता राकेश कुमार साहू जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html