जोन-7 कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई...
निगम जोन 7 ने चौबे कॉलोनी समता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन व्यवसायिक परिसर के सामने नाली पर निर्मित अवैध पाटा तोड़ा और निर्माणकर्ता पर 25000 रूपये जुर्माना किया |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-
रायपुर :- राजधानी में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का सख्त एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-7 के नगर निवेश विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन, सहायक अभियंता कमलेश मिथिलेश और उपअभियंता प्रेरणा अग्रवाल की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।
चौबे कॉलोनी-समता कॉलोनी मुख्य मार्ग का मामला-
जोन-7 क्षेत्र के अंतर्गत चौबे कॉलोनी-समता कॉलोनी मुख्य मार्ग पर एक निर्माणाधीन व्यावसायिक परिसर के सामने नाली पर अवैध रूप से पाटा (चबूतरा/स्लैब) का निर्माण किया गया था। इस संबंध में प्राप्त जनशिकायत की जांच करने पर मामला सही पाया गया।
शिकायत सही मिलने पर निगम टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध पाटे को तुड़वा दिया। इसके साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले संबंधित व्यावसायिक परिसर के भवन स्वामी पर 25,000 रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) लगाया गया। नगर निगम की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है, और जनशिकायत का जोन स्तर पर तत्परता से निदान किया गया है। #Raipur #RaipurMunicipalCorporation #Zone7 #DrTruptiPanigrahi #AntiEncroachment #IllegalConstruction #SambitMishra #ChhattisgarhNews #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)









Comments