जांजगीर-चांपा में श्याम भक्त दिलीप मित्तल का भव्य सम्मान, दान की 5 लाख की राशि....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
जांजगीर-चांपा में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तित्व दिलीप मित्तल गुप्ता (भुक्ता) और बिलासपुर से पहुँचे कमल मित्तल का माँ सिद्धिदात्री दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विशेष अभिनंदन किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर पहुँचे अतिथियों का शॉल, श्रीफल और विशाल गजमाला के साथ स्वागत हुआ।
समारोह के दौरान मित्तल ने उत्सव समिति को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता सौंपी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वे हर साल नवरात्रि, श्याम कीर्तन और मंडी परिसरों में होने वाले धार्मिक उत्सवों में बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। उनके इस निरंतर समर्थन से ही उत्सवों का आयोजन भव्य रूप ले पाता है।
प्रांगण में माँ सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना के बाद उपस्थित जनसमूह को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अंकित खेतान, विकास मोदी, मनीष मोदी, मनोज अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, अनुपम केडिया, अमन मोदी, शुभम अग्रवाल, किसान मित्तल, मितेश मोदी, दुर्गा श्रीवास, पवन यादव, गज्जू अग्रवाल, लाला मोदी और मोहन अग्रवाल सहित समिति के तमाम सदस्य मौजूद रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments