जनता की आवाज़ बनी कांग्रेस की ताकत, घेराव के बाद हरकत में आया प्रशासन....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर वीरांगना अवंतीबाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जोन क्रमांक–2 अंतर्गत विभिन्न वार्डों की मूलभूत नागरिक समस्याओं को लेकर किए गए घेराव और सौंपे गए ज्ञापन का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। कांग्रेस के जनहित आंदोलन के बाद आज जोन क्रमांक–2 के जोन कमिश्नर संतोष पांडे ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सभी प्रभावित स्थलों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सभी समस्याओं का स्थायी अथवा अस्थायी समाधान तत्काल प्रारंभ कर शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख समस्याएं एवं प्रस्तावित कार्य—
फाफाडीह तालाब की साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण।
पंजवानी गली (नहरपारा) के पास मुख्य नाले की टूटी हुई दीवार की मरम्मत/अस्थायी समाधान, जिससे वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव से क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।
त्रिमूर्ति नगर स्थित जर्जर भवन को डिस्मेंटल कर पुनः नवनिर्माण, आंगनवाड़ी भवन की मरम्मत, नवनिर्मित भवन में सीपेज की समस्या का समाधान तथा मॉडल सुलभ शौचालय की विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करना
चुनाभट्टी सतनामी पारा स्थित कुएं का मरम्मत कार्य।
इस अवसर पर वीरांगना अवंतीबाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल घृतलहरे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता देती है। जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना कांग्रेस की परंपरा है और जनता की हर आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाकर उसका समाधान कराना हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है। जब तक सभी कार्य पूर्ण नहीं हो जाते, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निरंतर निगरानी करती रहेगी और जनता के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज़ उठाती रहेगी।
जनहित के लिए संघर्ष जारी रहेगा, जनता की आवाज़ बुलंद रहेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments