सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा....
- ANIS LALA DANI

- 2 hours ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अकलतरा: नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर वार्डवासियों का आक्रोश अब खुलकर सामने आया है। लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की मांग कर रहे लोगों ने नगर पालिका में कई बार आवेदन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर धरना शुरू कर दिया।
बार-बार आवेदन के बाद भी नहीं हुआ समाधान
वार्डवासियों का कहना है कि सड़क और नाली निर्माण को लेकर नगर पालिका में कई बार आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। लोगों के मुताबिक, निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू होती है, लेकिन कुछ समय बाद निरस्त हो जाने से मामला लगातार अटका हुआ है। वार्डवासियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “सुबह टेंडर होता है और शाम को निरस्त हो जाता है।”
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश के दौरान वार्ड की स्थिति और खराब हो जाती है। सड़क की स्थिति ठीक नहीं होने और नाली व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। इसके चलते लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जल्द निर्माण शुरू करने की मांग
धरने पर बैठे वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से सड़क और नाली निर्माण का काम जल्द शुरू कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब लगातार आवेदन देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, तो वे अपनी मांग किसके सामने रखें। वार्डवासियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए लंबित प्रक्रिया पूरी कर सड़क और नाली निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।



.jpg)












Comments