google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कातिलों को पनाह देने वाला भी हुआ गिरफ्तार.....

Nov 12, 2023
1 min read









































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर चांपा में नरियरा गांव में धनतेरस के दिन जमीन विवाद में एक व्यक्ति की टंगिया से वार कर हत्या कर दी गई थी, हत्या के बाद से ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे, मामले में शनिवार को तीन आरोपियों को मुलमुला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है |


दरअसल, ये पूरा मामला जांजगीर चांपा के मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा गांव का है. यहां दो पक्षों में अक्सर जमीन को लेकर विवाद होता रहता था. धनतेरस के दिन जब पूरा गांव दीपावली की तैयारी में जुटा हुआ था. तब गांव में कुछ लोग सफाई और रंगाई-पुताई का काम कर रहे थे. इसी दौरान शाम को धरमलाल नाम के शख्स पर टंगिया से एक युवक ने हमला कर दिया. सिर पर हुए हमले के बाद धरमलाल मौके पर ही गिर गया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया |


घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल हो गया, इधर, मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने मुलमुला पुलिस पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया, पूरी रात हंगामा चलता रहा, आखिरकार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भिजवाया, इधर, जांच के दौरान पता चला कि हत्या का कारण जमीन विवाद है. पहले भी उसी जमीन में फसल लगाने और काटने को लेकर दोनों पक्षो में विवाद हो चुका था. मामले में जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों से धारदार हथियार टंगिया और लाठी को भी जब्त कर लिया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html