नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग ने शंकर नगर चौपाटी में गन्दगी फैलाने पर 15 दुकानदारों पर तत्काल किया कुल 7500 रूपये का ई जुर्माना....
- ANIS LALA DANI

- 1 day ago
- 1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 अंतर्गत शंकर नगर चौपाटी में 15 दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया |

स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी फैलाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर जोन 3 जोन कमिश्नर प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी द्वारा स्थल पर सम्बंधित 15 दुकानों के संचालकों पर कुल 7500 रूपये का ई चालान तत्काल करने की कार्रवाई सम्बंधित दुकानों के संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए स्वच्छता दीदियों की स्थल पर उपस्थिति में की गयी और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर नगर निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया |




.jpg)










