google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग ने डुमरतराई स्थित लक्ष्मीकांत डोमिनोज पिज्जा दुकान की स्वच्छता व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण...

Jul 23
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत डुमरतराई में स्थित लक्ष्मीकांत डोमिनोज पिज्जा दुकान की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया |

स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी पायी गयी, चारों ओर खाने की सामग्रियों पर मक्खीयों का भिनभिनाना पाया गया और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का उल्लंघन पाया गया |

इस पर प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर जोन 10 जोन कमिश्नर मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर जोन 10 जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा द्वारा स्थल पर स्वच्छता निरीक्षक यशवंत बेरिहा, राहुल वैष्णव, लक्की पाल की उपस्थिति में लक्ष्मीकांत डोमिनोज पिज्जा दुकान डुमरतराई के सम्बंधित संचालक को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए स्वच्छता दीदियों की स्थल पर उपस्थिति में तत्काल 10 हजार रूपये का ई जुर्माना किया और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया |


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html