google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बदमाशों ने महिला से मारपीट कर सोने की चेन लूटी....

Nov 20, 2023
1 min read






























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सीकर - खेत में तारबंदी लगाने की बात पर दो लोगों ने महिला से मारपीट की। दोनों ने महिला के गले से सोने की चेन भी तोड़ ली। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। अब पीड़ित परिवार ने नेछवा पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।


नेछवा इलाके के मलसिवास के रहने वाले श्रवण कुमार ने रिपोर्ट देकर बताया है कि 18 नवंबर को 12 बजे उसकी पत्नी सीमा खेत में कचरा डालने गई थी। वहां खेत में उसके साथ मुकेश, बनवारी ने मारपीट की और सीमा के गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब सीमा चिल्लाई तो श्रवण के परिवार के लोग वहां पहुंचे। मुकेश और बनवारी ने उनसे भी मारपीट की और धमकी देते हुए कहा कि दोबारा नजर आए तो जान से मार देंगे। हम खेत में तारबंदी करके रहेंगे। फिलहाल श्रवण की रिपोर्ट पर नेछवा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html