google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शहर के बीच बुजुर्ग महिला से लाखों के जेवरात लेकर बदमाश फरार...

Oct 3, 2023
2 min read





































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

शहर के बीच भीड़-भाड़ वाले इलाके अशर्फी देवी चिकित्सालय के पास से एक बुजुर्ग महिला से लाखों की ज्वेलरी लूटने की वारदात सामने आई है। पीड़िता घर से बाजार जा रही थी उसी दौरान दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार माधुरी श्रीवास्तव पति मधुसूदन श्रीवास्तव उम्र 70 साल निवासी दरोगापारा पीपल पेड़ कुआं के पास माधुरी श्रीवास्तव अपने किसी काम से छोटे हटरी जा रहीं थीं।


इसी दौरान करीब 11: 55 बजे श्रीवास्तव अशर्फी देवी चिकित्सालय के पास पहुंची तो दो अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और उनसे बातचीत करने लगे। दोनों ने महिला को बातचीत में ऐसे उलझाया की वे अपनी सुध-बुध खो बैठी और फिर आराम से महिला के गहनों को उसी के पर्स में रखते हुए अपने अन्य दो साथियों के साथ बाइक में बैठकर फरार हो गए। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस दौरान कुछ भी ऐसा नहीं लगा, जिससे आने-जाने वाले कोई शक कर पाते और इतनी देर आराम से लुटेरों के हाथ लुटती रही। घटना के बाद पीड़िता और आसपास के लोगों का कहना है बुजुर्ग महिला को कथित सम्मोहित कर लूट को अंजाम दिया गया है।


इस बारे में माधुरी श्रीवास्तव ने केलो प्रवाह को बताया की वे छोटे हटरी किसी काम से जा रही थी इसी दौरान डॉक्टर रूपेंद्र पटेल क्लिनिक के पास दो युवकों ने रोका और डॉक्टर कहां रहते हैं पूछा तो मैं नहीं जानती कहते हुए जाने लगी। फिर दोनों युवकों ने मुझसे कहा कि आपके सर पर कुछ मंडरा रहा है, आपके साथ बहुत बड़ा घटना होने वाला है, ऐसा कहते हुए उन्होंने मेरे हाथों में लाल रंग का रुमाल रख दिया जिससे मैं डर गई और मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। मेरा शरीर शिथिल हो गया फिर उन्होंने मुझे गहने उतारने को कहा और एक-एक करके कंगन (2 नग) मंगलसूत्र (1 एक नग) अंगूठी – (एक नग) काना का झुमका (2 नग) और पर्स में कुछ रुपए था उसे लेकर भाग गए।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html