google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मंत्री बोले, भगवान राम सबके है किसी के बपौती नहीं.....

Oct 6, 2023
1 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रियंका गांधी को लेकर भाजपा नेता सुंदरानी के बयान पर मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का बयान राजनीति से प्रेरित है, यह मानसिक अवसाद का परिचायक है. कांग्रेस की हर सभा में भारी भीड़ जुट रही है, मुख्यमंत्री ने सौगातों का पिटारा खोला है. मुख्यमंत्री ने जिस दिन प्रभार लिया, उसी दिन किसानों का कर्ज माफ किया, उस वक्त कौन सा चुनाव था. किसानों के पक्ष में पैसा देने को केंद्र सरकार राजी नहीं थी, धान खरीदी या बरदाने का मामला हो, भाजपा के नेताओं ने कोई बयान नहीं दिया, ना ज्ञापन, केवल घड़ियाली आंसू बहाते हैं |


भगवान राम को लेकर चंद सुंदरानी के बयान पर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि भगवान राम सबके है किसी के बपौती नहीं हैं, राम रग रग में बसे, कण कण में बसे, कौशल्या माता छत्तीसगढ़ की बेटी हैं. हम उन्हीं के दिशा-निर्देशों पर काम कर रहे, सोशल मीडिया में वायरल सूची पर बीजेपी के विरोध को लेकर अमरजीत भगत ने कहा कि भाजपा अपने ही अंतर्द्वंद्व में फंसी है, दूसरे से उलझने और घेरने के चक्कर में खुद उलझ गई. भाजपा ईडी-आईटी के भरोसे चुनाव जीतना चाहती है. देश की एजेंसियों को निष्पक्ष रहना चाहिए. भाजपा पर शनि का ग्रह का साया है, इन्हें कोई नहीं बचा सकता, इनके सत्ता हासिल करने का सपना टूटेगा. इनके प्रत्याशी चुनाव तक मैदान में टिकेंगे या नहीं ये भी नहीं लग रहा |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html