गांधी जयंती पर लखनपुर में गूंजा स्वच्छता का संदेश; मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर नागरिकों को दिखाई राह.....
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने श्रमदान कर दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर लखनपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता सेवा अभियान में की सहभागिता...
स्वच्छता केवल अभियान नहीं, हमारी जीवनशैली और सामूहिक जिम्मेदारी बने : राजेश अग्रवाल...
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण का किया आह्वान....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
रायपुर - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म-जयंती पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के लखनपुर ग्राम पंचायत पहुंचकर ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मोर्चा संभाला। इस दौरान उन्होंने खुद झाड़ू थामकर श्रमदान किया और आम जनमानस को स्वच्छता, अनुशासन व जनसहभागिता का एक अनूठा पाठ पढ़ाया।

बापू को किया नमन, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प -
कार्यक्रम की शुरुआत में मंत्री राजेश अग्रवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर उन्हें आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि बापू के आदर्शों में देश और समाज को सशक्त बनाने की अद्भुत शक्ति छिपी है। उनके विचार आज भी हमारे लिए नैतिक मार्गदर्शक का कार्य करते हैं।

स्वच्छता को बनाएं अपनी दिनचर्या का हिस्सा -
नागरिकों को संबोधित करते हुए मंत्री अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि साफ-सफाई को किसी एक दिन या विशेष पखवाड़े तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। यह हमारी दैनिक जीवनशैली का अहम हिस्सा बननी चाहिए। जब हर एक व्यक्ति अपने आस-पड़ोस को साफ़-सुथरा रखने की जिम्मेदारी खुद उठाएगा, तभी एक स्वस्थ और सुंदर राष्ट्र का सपना सच हो पाएगा।
जनभागीदारी से ही संभव है बदलाव -
‘सेवा संकल्प अभियान’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की सच्ची सेवा जनभागीदारी से ही संभव है। परिवेश की स्वच्छता सीधे तौर पर जनस्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी हुई है। मंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे अपने गांवों और शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए मिलकर प्रयास करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक हरित और स्वस्थ परिवेश मिल सके।

इस विशेष स्वच्छता अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में सेवा और स्वच्छता की एक नई ऊर्जा का संचार हुआ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments