google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में लाखों की चोरी और कानून-व्यवस्था पर भड़की 'आप', रामनगर पुलिस चौकी का किया घेराव

51 minutes ago
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर, छत्तीसगढ़, राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस नींद में नजर आ रही है। गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के कर्मा चौक स्थित एक प्रसिद्ध ज्वेलरी शोरूम में दीवार तोड़कर हुई लगभग 8 से 10 लाख रुपये की बड़ी चोरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) ने उग्र तेवर अपना लिए हैं। रामनगर पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई इस दुस्साहसिक वारदात और लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में आज आप नेता एवं छाया पार्षद मिथिलेश साहू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने रामनगर पुलिस चौकी का जोरदार घेराव किया।

थाली और तख्तियां बजाकर जताया सांकेतिक विरोध -

प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने हाथों में तख्तियां और थालियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस अनोखे सांकेतिक प्रदर्शन का उद्देश्य 'सो रही पुलिस' को उसकी निष्क्रियता के खिलाफ जगाना था। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धरातल पर आम जनता और व्यापारी खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।


"कमिश्नरेट सिस्टम पूरी तरह फेल" - मिथिलेश साहू -

पुलिस चौकी के घेराव के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'आप' नेता मिथिलेश साहू ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। जब एक पुलिस चौकी से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर चोर बेखौफ होकर दीवार तोड़कर लाखों का माल पार कर देते हैं और खाकी को भनक तक नहीं लगती, तो यह साफ है कि रात्रि गश्त के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है।"

साहू ने आगे आरोप लगाया कि क्षेत्र में खुलेआम अवैध नशा बिक रहा है और चाकूबाजी की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जिससे आम नागरिकों में भारी रोष और भय का माहौल है।


प्रशासन को दी अल्टीमेटम के साथ चेतावनी -

प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पुलिस अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें निम्नलिखित प्रमुख मांगें उठाई गईं:


  • शीघ्र गिरफ्तारी: सीसीटीवी फुटेज की मदद से 48 घंटे के भीतर चोरों को गिरफ्तार कर व्यापारी का पूरा माल बरामद किया जाए।

  • नशे और अपराध पर लगाम: क्षेत्र में सक्रिय अवैध नशा विक्रेताओं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

  • सख्त रात्रि गश्त: सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग को तुरंत सुधारा जाए।


आम आदमी पार्टी ने प्रशासन को कढ़ी चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा के भीतर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया और कानून-व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया जाएगा और उग्र आंदोलन होगा।


प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद -

इस विरोध प्रदर्शन में यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान, शिव शर्मा, आर.एस. ठाकुर, संजय गुप्ता, अनुराधा शुक्ला, डॉ. विजय देवांगन, श्याम शर्मा, धनेश्वर नेताम, रवि ध्रुव, भारती समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html