google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा में जनभागीदारी समिति की बैठक संपन्न, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल हुए शामिल....

Jul 28
2 min read
  • बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पिरदा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास की समीक्षा की...

  • शिक्षा के सुधार और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए हर संभव प्रयास हमारी प्राथमिकता: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल...

  • पिरदा महाविद्यालय की जनभागीदारी बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, बोले-केवल पाठ्यक्रम न पढ़ाएं, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर दें ध्यान...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

बसना / पिरदा बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिरदा स्थित शासकीय नवीन महाविद्यालय में जनभागीदारी विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बसना क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ बनाने, विद्यार्थियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की।

क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की अपनी प्राथमिकता को रेखांकित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार और हमारे युवाओं के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करना हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है। ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं शैक्षणिक स्टाफ से सीधा संवाद किया और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राध्यापकों को केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित न रहकर विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाना चाहिए, जिससे छात्रों का बौद्धिक, व्यावहारिक और नैतिक विकास सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही, उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया में नवाचार और आधुनिक तकनीक व व्यावहारिक ज्ञान का समावेश करने पर बल दिया ताकि ग्रामीण अंचल के छात्र भी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं में अपनी विशिष्ट पहचान बना सकें। विधायक ने महाविद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने और अध्ययन के लिए एक प्रेरक तथा सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने के निर्देश दिए।


अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आगे कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आधारभूत संरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर), पुस्तकालय, प्रयोगशाला और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ किया जाएगा। शासन स्तर से जो भी सहयोग आवश्यक होगा, उसे शीघ्रता से स्वीकृत कराया जाएगा ताकि पिरदा का यह महाविद्यालय क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र बन सके।


जनभागीदारी विकास समिति की इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद पटेल,अध्यक्ष महिला मोर्चा पिरदा मंडल विमला बेहरा,जगदीश प्रधान,इंदल बरिहा,लखपति नायक, गिरधारी चौधरी, प्रिंसपल हाई स्कूल बरनाई सुरेंद्र भोई, प्राचार्य शासकीय नवीन महाविद्यालय पिरदा अमृत लाल पटेल, प्राचार्य पथरला त्रिलोक कुमार पारेश्वर, सहायक प्राध्यापक बृजलाल पटेल, सहायक प्राध्यापक अंकित भोई, सहायक प्राध्यापक मकरध्वज राणा,सहायक प्राध्यापक कश्यप प्रधान,सहायक प्राध्यापक प्रवीन्द्र पटेल, सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार दीवान, सहायक प्राध्यापक नवीन कुमार साहू,सहायक प्राध्यापक सपना भोई, महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण सहित जनभागीदारी समिति के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के अंत में महाविद्यालय परिवार की ओर से विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html