google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में शॉर्टेज और अनियमितता का मामला विधानसभा में गूंजा....

Jul 15, 2025
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सरायपाली:- विधायक चातुरी नंद ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों में शॉर्टेज और अनियमितता के मामले की जानकारी विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान ली।

विधायक चातुरी नंद के तारांकित प्रश्न के लिखित जवाब में सहकारिता मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 48 उपार्जन केन्द्रों में 2,89,896.60 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 48 उपार्जन केन्द्रों में से 18 उपार्जन केन्द्रों का अंतिम लेखा मिलान पूर्ण हो चुका है, जिसमें धान की शार्टेज निरंक है, शेष 30 उपार्जन केन्द्रों में अंतिम लेखा मिलान प्रक्रियाधीन है, मिलान का कार्य पूर्ण होने पर ही धान की शार्टेज की वास्तविक स्थिति ज्ञात हो सकेगी।

विधायक चातुरी नंद ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र की धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खपाने अथवा अन्य गड़बड़ियां एवं शिकायत के संबंध में मंत्री ने अपने लिखित जवाब में बताया कि नून पानी, रिसेकेला, सिगहबहाल, केना और जंगल बेड़ा में शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच जारी है। नून पानी, रिसेकेला और केना में एफआईआर दर्ज की गई है।


विधायक चातुरी नंद ने इस सम्बन्ध में मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कुछ केंद्रों के प्रभारियों को बचाने का षड़यंत्र किया जा रहा है जिसके चलते कई केंद्रों में गड़बड़ी के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

मानसून सत्र के दौरान विधायक चातुरी नंद ने प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के दौरान अतिशेष शिक्षकों में गड़बड़ी की शिकायत, छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के मानदेय भुगतान, राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी सहित कई मुद्दों को विधानसभा में उठाया।


विदित हो कि सरायपाली विधायक चातुरी नंद तेजतर्रार विधायक के रूप में जानी जाती है और जनहित के मुद्दों को विधानसभा में प्रमुखता से उठाते रही है। इस मानसून सत्र में भी उनके द्वारा सदन में किसानों, युवाओं से लेकर आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html