बेरहम पति-पत्नी ने मुंबई सायन रेलवे स्टेशन पर युवक को थप्पड़ मार रेलवे ट्रैक पर गिराया, हुई मौत...

महाराष्ट्र में मुंबई के पास स्थित सायन रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना सामने आइए है मुंबई के सायन रेलवे स्टेशन पर धक्का लगने पर एक कपल इतना गुस्सा हो गया कि उसने शख्स के साथ मारपीट की, जिससे वो ट्रैक पर गिर गया और ट्रेन ने उसे कुचल दिया. महिला शीतल माने और उसका पति अविनाश माने सायन से मानखुर्द जा रहे थे | स्टेशन पर 26 साल के दिनेश राठौड़ नाम के शख्स से शीतल को धक्का लग गया. पहले शीतल ने दिनेश को छाते से मारा और फिर अविनाश ने थप्पड़ जड़ दिया. इससे दिनेश रेल लाइन पर गिर गया और सामने से आती ट्रेन के नीचे आ गया |राठौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई. प्राथमिक जांच में पता चला कि दिनेश ने शराब पी रखी थी |
मरने वाले शख्स की पहचान दिनेश राठौड़ के रूप में हुई | वो MSRTC यानी महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम में कर्मचारी थे | घटना वाले दिन वो सायन रेलवे स्टेशन से लोकल ट्रेन से कहीं जाने वाले थे. उसी दौरान प्लैटफॉर्म पर उनकी एक महिला से बहस होने लगी | जिसके बाद आरोपी महिला शीतल माने ने अपने हाथ में रखे छाते से ही उनकी पिटाई करने लगी | कुछ देर बाद महिला का पति अविनाश आया | उसने भी तुरंत दिनेश राठौड़ की पिटाई शुरू कर दी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments