बाढ़ का कहर, प्रदेश का ये क्षेत्र है त्रस्त...

भारी वर्षा होने से देश के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। कई क्षेत्र डूबने की हालत में हैं सड़के और घर नदी बन चुके है खास कर बस्तर संभाग के कई इलाकों में जलभराव जैसी स्थितियां बन गई है, जिससे लोगों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है हालत ऐसी है, कि अत्यधिक बारिश के कारण नदियों और जलाशय उफान पर है जिससे कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क टूट चूका है।
सुकमा में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ को तेलंगाना से जोड़ने वाले NH 30 कोंटा के पास बाढ़ का पानी भर गया है लगातार बारिश से गोदावरी के बैक वाटर का खतरा बढ़ गया है। इसे लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। वहीं लोगों को सुरक्षित जगहों पर रहने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है।
इसके अलावा बीजापुर के भोपाल पटनम क्षेत्र में पेगडापल्ली पोटाकेबिन और कन्या आश्रम में भी पानी घुस गया है कई गांवों की बिजली गुल हो गई है तो कई गांवों का शहरों से संपर्क टूट गया है, जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है फिलहाल जहां भी ऐसी स्थिति है वहां प्रशसान व्यवस्था में लगा हुआ है जरूरी चीजें लोगों को मुहैया कराई जा रही है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments