गणेश चतुर्थी से शुरू होगा भव्य चक्रधर समारोह....
- ANIS LALA DANI

- 2 hours ago
- 2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायगढ़:- शहर के ऐतिहासिक चक्रधर समारोह को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आगामी गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाले समारोह को लेकर शासन-प्रशासन के साथ आयोजन से जुड़े लोगों द्वारा भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समारोह में बड़ी संख्या में दर्शकों और कलाकारों के पहुंचने को देखते हुए पंडाल से लेकर बैठक और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
40 हजार वर्गफीट में तैयार होगा वाटरप्रूफ डोम
जनता टेंट हाउस के अतिश शर्मा ने बताया कि इस बार समारोह के लिए करीब 40 हजार वर्गफीट क्षेत्र में वाटरप्रूफ डोम पंडाल तैयार किया जा रहा है। बारिश के मौसम को देखते हुए पंडाल की संरचना और सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि समारोह के दौरान दर्शकों और कलाकारों को किसी तरह की परेशानी न हो।
कलाकारों के लिए 7 हजार वर्गफीट का ग्रीन रूम
समारोह में शामिल होने वाले कलाकारों के लिए करीब 7 हजार वर्गफीट का ग्रीन रूम एरिया तैयार किया जा रहा है। यहां कलाकारों के ठहरने और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। वहीं अतिथियों के लिए भी अलग से व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
दर्शकों के लिए बढ़ाई गई बैठक व्यवस्था
समारोह में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए बैठक व्यवस्था का भी विस्तार किया गया है। दर्शकों के लिए पर्याप्त स्थान के साथ सुविधाजनक बैठने की व्यवस्था तैयार की जा रही है, ताकि कार्यक्रम का आनंद लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।
बारिश के पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम
बारिश के दौरान पंडाल परिसर में पानी जमा न हो, इसके लिए ड्रेनेज सिस्टम भी तैयार किया जा रहा है। इसके जरिए बारिश के पानी की निकासी सुचारू रूप से किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। इस बार चक्रधर समारोह की तैयारियों में पंडाल के विस्तार के साथ दर्शकों की बैठक व्यवस्था और कलाकारों के लिए बेहतर ग्रीन रूम तैयार करना प्रमुख व्यवस्थाओं में शामिल है। आयोजन को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं।



.jpg)












Comments