google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राज्यपाल ने जापान के वैज्ञानिक अध्ययन भ्रमण से लौटे ग्रामीण विद्यार्थियों का किया सम्मान...

Jul 20
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत जापान के सकुरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम में शामिल होकर लौटे विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5,000 रुपए की राशि प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सम्मानित विद्यार्थियों में धमतरी, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा जिले के कुमारी सुनैना साहू, कुमारी समीक्षा साहू, गगन दास मानिकपुरी तथा सैय्यद कशफ अली शामिल थे। ये सभी विद्यार्थी ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं। इन विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना के विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अध्ययन भ्रमण के लिए हुआ था।


राज्यपाल ने विद्यार्थियों से जापान भ्रमण के अनुभव की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि जापान की वैज्ञानिक सोच, अनुशासन, समयपालन और कार्य संस्कृति से प्रेरणा लेकर उसे अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय अनुभव विद्यार्थियों के ज्ञान, दृष्टिकोण और नवाचार की क्षमता को समृद्ध करते हैं तथा उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं।


उन्होंने विद्यार्थियों से भविष्य में भी अपनी प्रतिभा के बल पर छत्तीसगढ़ और देश का नाम विश्व पटल पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया।डेमोग्राफ़िक्स विद्यार्थियों ने जापान प्रवास के दौरान टोक्यो विश्वविद्यालय, जैक्सा (स्पेस डोम), विभिन्न शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों तथा सांस्कृतिक स्थलों के भ्रमण के अनुभव साझा किए।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html