google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सरकार बताये लोकसभा में गलत जानकारी दी गयी या विजय शर्मा झूठ बोले थे - कांग्रेस....

Aug 13
2 min read
  • विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया था 18.5 लाख आवास पूर्ण, लोकसभा में जानकारी 9.81 लाख आवास की |


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 09 जून 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह जानकारी दिया कि राज्य सरकार ने 18.5 लाख प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कर लिया है। इसी संबंध में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा में मिली जानकारी का हवाला देकर 11 अगस्त 2026 को बयान जारी किये है कि राज्य में 9.81 लाख आवास पूरा हुआ है। कुल 15.45 लाख आवास का लक्ष्य पिछले 5 साल में रखा गया था जिसमें 13.55 लाख आवास स्वीकृत हुए है। अब सरकार बताये झूठ कौन बोल रहा? गृहमंत्री विजय शर्मा बोल रहे है कि लोकसभा में उनके ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल को जो जानकारी मिली है वह गलत है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सामान्य बात नहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अपने ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने विभाग की झूठी जानकारी देते है, उनकी जानकारी गलत थी यह संसद में दी गयी जानकारी से साबित होता है। क्या मुख्यमंत्री इस गलत जानकारी के लिए उपमुख्यमंत्री पर कार्यवाही का साहस दिखायेंगे?


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। 2011 के जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए 18 लाख आवास का लक्ष्य तय किया गया था। 2015 से 2018 तक रमन सरकार के दौरान मात्र 2,37,000 ग्रामीण पीएम आवास तथा 19,000 शहरी पीएम आवास बने। 2018 से 2023 तक भूपेश सरकार ने 10 लाख से अधिक पीएम आवास बनाये थे। शेष लगभग 7 लाख आवास बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने विगत बजट में 3234 करोड़ का प्रावधान किया तथा 7 लाख आवासहीनों के लिए मकान बनाने के लिए पहनी किश्त अक्टूबर में ही भूपेश सरकार ने डाल दिया था। साय सरकार तो आवास के मामले में केवल बयान देने की राजनीति कर रही है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html