चोरी करने वाले महिलाओं का गैंग पकड़ाया, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा....

मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने महिलाओं की गैंग को पकड़ा है, महिलाओं की ये गैंग सोने चांदी के जेवरात खेत में गड्ढा करके छिपा देती थी, इसके बाद फिर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी, पुलिस ने गैंग की 12 महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया है |पुलिस आरोपी महिलाओं से पूछताछ कर रही है, जानकारी के अनुसार, नागपुर की शातिर लुटेरी गैंग का जीआरपी जबलपुर ने पर्दाफाश किया है, पुलिस का कहना है कि ये गैंग मध्य प्रदेश में रहकर रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी. इस गैंग की 12 आरोपी महिलाओं को जबलपुर जीआरपी ने पकड़ लिया है, इन महिलाओं ने बीते दिनों गाडरवारा स्टेशन पर एक महिला को अपना शिकार बनाया था, रेलवे के एसपी ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व के दौरान गाडरवारा की महिला के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. चोरी के मामले की शिकायत मिलते ही गाडरवारा जीआरपी पुलिस अलर्ट हुई, पुलिस ने संदिग्ध हालत में घूम रहीं 12 महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की थी, रेलवे एसपी सिमाला प्रसाद ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिलाओं ने गाडरवारा की महिला का सामान चोरी करने की बात कबूल कर ली, पुलिस ने जब महिलाओं से और सख्ती के साथ पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हो गया |
लुटेरी गैंग नागपुर के भगवानपुर की रहने वाली है, जो बड़ी ही सफाई से चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थी. इनके खिलाफ खंडवा, गाडरवारा समेत अन्य स्थानों पर भी इस तरह की घटनाओं को लेकर वारंट जारी हो चुका है, पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में जुटी थी. फिलहाल पकड़ी गई महिलाओं ने एक दर्जन चोरियों की बात कबूली है. उनके कब्जे से 6 लाख रुपये का माल भी जब्त किया गया है. पुलिस ने जब महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी किए गए माल को खेत में छिपाकर रखने की बात कबूल की, इसके बाद पुलिस ने महिलाओं की निशानदेही पर खेत से सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए, जो जमीन के अंदर छिपाए गए थे. जीआरपी पुलिस ने इस महिला गैंग के बारे में अन्य थानों को भी अलर्ट कर दिया है और सूचना दे दी है, पुलिस का कहना है कि महिलाओं से पूछताछ में और भी घटनाओं का खुलासा हो सकता है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments