google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बिना नंबर की बाइक से गांजा तस्करी का खेल हुआ फेल...

Aug 17
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सूरजपुर :- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने करीब ढाई लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त किया है। पुलिस ने गांजा परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 900 ग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केतका की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर गांजा लेकर सपकरा की ओर जा रहा है। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी गांजे को बिक्री के लिए लेकर जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।


पुलिस टीम ने ग्राम पोड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। आरोपी की पहचान अतिउल्ला खान निवासी सूरजपुर के रूप में हुई। पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे का वजन 4 किलो 900 ग्राम बताया गया है।


पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपये है। इसके साथ ही गांजे के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। मामले से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।


पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा है। पुलिस का कहना है कि नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। मुखबिर तंत्र के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े संभावित सप्लायर और खरीदारों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html