google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

पहला स्मार्ट मीटर भाजपा के शासनकाल में 2024 में लगाया गया - कांग्रेस....

  • भाजपा सरकार ने ही स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका दिया....

  • स्मार्ट मीटर तुरंत वापस लेने की घोषणा करे सरकार....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर, भाजपा सरकार बिजली के स्मार्ट मीटर लगाकर जनता को लूटने का काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा झूठ बोलती है कि स्मार्ट मीटर कांग्रेस की शासनकाल में लगा है। राज्य में विद्युत उपभोक्ताओं के घर में पहला स्मार्ट मीटर भाजपा के शासनकाल में 14 जून 2024 में लगाया गया। भिलाई-3 स्थित CSEB कॉलोनी में पहला स्मार्ट मीटर लगाया गया है। राज्य में स्मार्ट मीटर लगाने का अनुबंध और ठेका तथा मीटर लगाने का कंपनी चयन की कार्यवाही भी भाजपा के शासनकाल में ही हुई। प्रदेश की जनता पर स्मार्ट मीटर थोपने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने पूरे देश में स्मार्ट मीटर लगाने की कार्ययोजना बनाई तथा राज्य सरकारों और राज्यों के विद्युत मंडलों से इसके लिए सैद्धांतिक सहमति मांगी गयी, तब राज्य सरकार को यह नहीं बताया गया कि स्मार्ट मीटर से खपत अधिक आयेगी। जब यह स्पष्ट हो गया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं का बिल अधिक आ रहा तो राज्य सरकार इसको तुरंत वापस क्यों नहीं करती है ?


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने भी स्पष्टीकरण दे दिया है कि स्मार्ट मीटर अनिवार्य नहीं है तो राज्य सरकार उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार स्मार्ट मीटर को वापस क्यों नहीं ले रही है? भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं को लूटना चाह रही इसीलिए स्मार्ट मीटर वापसी पर सरकार मौन है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि स्मार्ट मीटर के साथ बिजली उपभोक्ताओं पर लगने वाला ऊर्जा प्रभार का 11 प्रतिशत टैक्स भी हटाया जाना चाहिए। यदि किसी उपभोक्ता का 4000 रू. बिजली बिल आ रहा है तो उसमें 440 रू. का तो केवल ऊर्जा प्रभार टैक्स लिया जा रहा है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना बंद होने से उपभोक्ताओं के बिल पर दुगुना भार हो गया है। मान लो किसी उपभोक्ता का 400 यूनिट बिजली की खपत है तो आज के रेट में उसका बिल लगभग 2200 रू. होगा (वीसीए और ऊर्जा प्रभार चार्ज को छोड़कर), यदि बिजली बिल हॉफ योजना लागू होती तो उसको इस बिल में 1100 रू. की छूट मिलती तथा उसका बिल मात्र 1100 रू. ही आता। विद्युत कंपनी और सरकार मिल कर बिजली बिल में जनता को सिर्फ लूटने का काम कर रही है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html