google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

चेम्बर कार्यकारिणी समिति की पांचवी बैठक होटल ग्रैंड लोटस, बिलासपुर में संपन्न हुई....

  • छत्तीसगढ़ शासन ने नये चेम्बर भवन हेतु नवा रायपुर में दी जमीन-चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की पांचवीं बैठक दिनांक 9 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे होटल ग्रैंड लोटस,तिफरा , बिलासपुर में आयोजित हुई। कोरम के अभाव में बैठक आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी गई। तत्पश्चात् पुनः उसी स्थान पर विषय सूची के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें पिछली कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, प्राप्त नये सदस्यता आवेदन पत्रों की सूक्ष्म जांच के पश्चात स्वीकृति प्रदान की गई। 9 सदस्यों से प्राप्त आवेदन फर्मों के नाम, स्थान, प्रतिनिधि के नाम परिवर्तन, रू. 2000 से अधिक के खर्च की स्वीकृति, हेतु विचार विमर्श, टेªड लाइसेंस, एवं अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से आदि विषयों पर चर्चा हुई। उपरोक्त सभी विषयों पर कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की।

पिछली कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का पठन चेम्बर कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी ने किया जिसका अनुमोदन उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। रू. 2000.00 से अधिक के खर्चों एवं आय-व्यय की जानकारी चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया ने दी जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।


चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बिलासपुर के पदाधिकारी एवं इकाई के पदाधिकारियों को कार्यकारिणी बैठक की व्यवस्था एवं सफल आयोजन हेतु बधाई दी। साथ ही उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ शासन से नये चेम्बर भवन के लिये नवा रायपुर में जमीन मिल चुकी है और रजिस्ट्री भी हो चुकी है। बहुत जल्द ही शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि चेम्बर ने बड़ी सफलता पाई है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसी निजी संस्था को पहली बार जमीन दिलाई है।


थौरानी ने आगे कहा कि चेम्बर एक नाॅन प्राफिट संस्था है। आज अधिकांश शासकीय कार्य नवा रायपुर में हो रहा है। नये चेम्बर भवन में व्यापारियों के लिये आडिटोरियम के साथ ही प्रदेश के व्यापारियों के रूकने की व्यवस्था सहित सर्वसुविधायुक्त चेम्बर भवन का निर्माण किया जावेगा।


चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष थौरानी ने कहा कि किसी भी व्यापारी को व्यवसाय से संबंधित शिकायत हो वे लिखित मेें चेम्बर कार्यालय में पत्र भेज सकते हैं। चेम्बर के माध्यम से शासन-प्रशासन के सहयोगा से समस्याओं का समाधान किया जायेगा।


चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि पहली बार कार्यकारिणी की बैठक संभाग स्तर पर बिलासपुर में आयोजित हो रहा है। चेम्बर द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है कि समय रहते हुए किसी एसोसियेशन एवं इकाई की समस्याओं पर विचार विमर्श कर उसका निष्पादन किया जा सके।


चेम्बर संरक्षक श्रीचन्द सुन्दरानी ने सभी सदस्यों को बधाई देतु हुए कहा कि बिलासपुर की न्यायधानी में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होना अपने आप में बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग को समाज में सम्मानजनक दृष्टि से देखा जाता है। सरकार व्यापारियों की समस्यायें सुनती है। हम व्यापारियों को एककजुट होकर अन्याय के खिलाफ लड़ना है। परंतु सरकार की न्यायगत नीति का समर्थन करना चाहिये।


चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें नये चेम्बर भवन के लिये छत्तीसगढ़ शासन से लगभग 20 हजार वर्गफुट जमीन मिली है। चेम्बर के माध्यम से व्यापारिक हित में हम सब आपके साथ खड़े हैं। हम सब कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए चेम्बर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचायेंगे।


चेम्बर वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी ने उपस्थित सदस्यों को जीएसटी संबंधी नियम कानून के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि यदि आप अपनी समस्याओं को लिखित में चेम्बर कार्यालय में देते हैं तो अवश्य ही आपकी समस्याओं का समाधान होगा । उन्होंने आगे कहा कि व्यापारी सरकार को टैक्स देता है, शासन की ओर से व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन होना चाहिये।


बैठक में बिलासपुर इकाई के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। तथा उपस्थित अनेक सदस्यों ने अपनी -अपनी समस्याएं चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष थौरानी के समक्ष रखे जिसका अध्यक्ष महोदय ने सरलतापूर्वक जवाब दिये। लक्ष्मी साहू अध्यक्ष बलौदाबाजार इकाई ने खुला मंच के दौरान कहा कि बलौदाबाजार के थोक बाजार हेतु 11 एकड़ जमीन एवं चेम्बर भवन की मांग हेतु चेम्बर अध्यक्ष से अनुरोध किये, जिसके प्रत्युत्तर में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि आप अपना पत्र मुझे दे दीजिये मैं इस पर मैं जरूर कार्यवाही करूंगा।


सुभाष अग्रवाल बिलासपुर ने कहा कि व्यापार विहार की जमीन को फ्री होल्ड किया जावे। अध्यक्ष महोदय ने कहा कि इस हेतु आप लोगों का सहयोग चाहिये। मर्चेन्ट एसोसियेशन बिलासपुर, अंबिकापुर से मुकेश अग्रवाल ने भी अपनी समस्यायें रखीं। लोकेश चंद्रकांत जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ में व्यापारी सुविधा केन्द्र खोली जावे और यह जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के माध्यम से प्रत्येक जिले में कार्य करे। अशोक राठी उपाध्यक्ष दुर्ग जिला ने कहा कि सभी व्यापारी टेªड लाइसेंस को लागू नहीं किया जाना चाहिये। इसके प्रत्युत्तर में अध्यक्ष महोदय ने कहा कि चेम्बर टेªड लाइसेंस का पुरजोर विरोध कर रहा है। पंकज जैन उपाध्यक्ष चेम्बर उपाध्यक्ष मनेन्द्रगढ़ जिला ने भी अपनी समस्यायें रखीं। उपरोक्त सभी सदस्यों के समस्याओं के समाधान हेतु चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने आश्वस्त किया। बैठक के अंत में बिलासपुर इकाई के पदाधिकारियों ने प्रधान कार्यालय रायपुर से पधारे पदाधिकारियों का शाल एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।


बैठक में प्रमुख रूप से चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, चेम्बर संरक्षक श्रीचन्द सुन्दरानी, सलाहकार- चंदर विधानी, वाइस चेयरमेन चेतन तारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष- राधाकिशन सुन्दरानी, राजेश वासवानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, कार्यकारी महामंत्री-कपिल दोशी, विकास आहूजा, उपाध्यक्ष-लोकेश चंद्रकात जैन, दिलीप इसरानी, प्रकाश लालवानी, सोनिया साहू, अमरदास खट्टर, जयचंद नवानी, अजय जयसिंघानी, नवदीप सिंह अरोरा बिलासपुर, मंत्री-प्रशांत गुप्ता, अमर बरलोटा, सतीश बागड़ी, आलोक शर्मा, राजेन्द्र पारख, जतिन नचरानी, लोकेश साहू, मूलचंद खत्री, पंकज जैन, पंकज छिजवानी, अनिल वाधवानी, बिलासपुर, महिला चेम्बर अध्यक्ष डाॅ. ईला गुप्ता, हेमल बेन शाह, सदस्य-रवि सचदेव, राजेश शर्मा, सन्मुगराव एवं बिलासपुर इकाई अध्यक्ष भागचंद बजाज, महामंत्री महितोष सराफ, कोषाध्यक्ष अविनाश आहूजा एवं पदाधिकारीगण तथा दुर्ग, भिलाई, मनेन्द्रगढ़, मुंगेली,जांजगीर-चांपा, दल्ली राजहरा, बालोद, सक्ती,रायगढ़, कांकेर, महासमुंद, नवापारा-राजिम, खरसिया, अंबिकापुर, सारंगढ-बिलाईगढ़, तिल्दा, बेमेतरा, भाटापारा, बलौदाबाजार, खरोरा, कोरिया, कोरबा, बाराद्वार, सूरजपुर सहित पूरे प्रदेश के इकाई अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, पूरे प्रदेश से उपाध्यक्ष मंत्री कार्यकारिणी सदस्य एवं व्यापारिक औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि सहित लगभग 325 से अधिक कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html