राज्योत्सव की तैयारियों का CEO ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व्यवस्था के निर्देश...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कोरबा :- छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 2 नवंबर को कोरबा में जिला स्तरीय राज्योत्सव समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने घंटाघर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच निर्माण, विद्युत, साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा, वीआईपी बैठक, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर प्रवेश और निकास मार्गों को व्यवस्थित रखा जाए, ताकि दर्शकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात और पार्किंग के लिए विशेष रूट प्लान तैयार करने को कहा गया। उन्होंने कलाकारों और अतिथियों के ठहरने, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टॉल के लिए उपयुक्त स्थान निर्धारित करने को कहा।
प्रतीक जैन ने कहा कि राज्योत्सव छत्तीसगढ़ की संस्कृति, उपलब्धियों और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। समारोह को गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित नगर निगम, लोक निर्माण, विद्युत, यांत्रिकी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments