google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

पिता स्टेशन छोड़कर लौटे घर, सुबह मिली बेटे की मौत की खबर....

44 minutes ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

सक्ती जिले के सोठी गांव निवासी 29 वर्षीय हेमंत साहू की सक्ती रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, हेमंत के पास करीब 60 हजार रुपए नकद, मोबाइल और आधार-पैन कार्ड वाला पर्स था, जो अब गायब है। रायगढ़ जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, हेमंत के पिता और वकील खिलेश्वर साहू उसे शक्ति रेलवे स्टेशन छोड़ने आए थे। इसके बाद वे घर लौट गए। सुबह करीब 10 बजे परिवार को सूचना मिली कि हेमंत की रेलवे स्टेशन परिसर में मौत हो गई है। परिजन स्टेशन पहुंचे तो वहां जीआरपी की टीम मौजूद थी।


















परिजनों के मुताबिक, हेमंत की मौत स्टेशन के ओवरब्रिज के ऊपर सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच होने की आशंका है। हालांकि, परिवार को इसकी जानकारी करीब 10 बजे मिली। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मृतक के पिता खिलेश्वर साहू ने बताया कि हेमंत के बैग में करीब 60 हजार रुपए नकद थे। उसका मोबाइल फोन और पर्स भी नहीं मिले है। पर्स में आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज थे। सामान गायब होने की जानकारी के बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।


रायगढ़ जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। गायब नगदी, मोबाइल और दस्तावेजों को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस स्टेशन परिसर की परिस्थितियों और दूसरे संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे स्टेशन पहुंच गए। हेमंत की अचानक मौत से सोठी गांव में शोक का माहौल है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वजह और गायब सामान के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html