23 सितंबर को खुलेंगे प्रसिद्ध मां लिंगेश्वरी गुफा के कपाट....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
कोंडागांव:- जिले के फरसगांव क्षेत्र में प्रसिद्ध मां लिंगेश्वरी गुफा के कपाट 23 सितंबर, बुधवार को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। साल में केवल एक दिन खुलने वाली इस गुफा में दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 सितंबर को मंदिर परिसर में एसडीएम अश्वन कुमार पुष्पम की मौजूदगी में जिला प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और मंदिर सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और व्यवस्थाओं को लेकर विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं।
मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी वन विभाग को दी गई है, जबकि साफ-सफाई की व्यवस्था नगर पंचायत फरसगांव द्वारा संभाली जाएगी। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस और तहसील विभाग को सौंपी गई है। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चिकित्सा विभाग, पेयजल व्यवस्था के लिए नगर पंचायत एवं जनपद पंचायत और विद्युत व्यवस्था के लिए विद्युत विभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने और रुकने की व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का उद्देश्य दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, मां लिंगेश्वरी देवी मंदिर सेवा समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अब 23 सितंबर को गुफा के कपाट खुलने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा है।







.jpeg)
.jpeg)
.jpg)










Comments