google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कनाडा से विवाद का समाधान जल्द निकलेगा - जयशंकर...

Nov 6, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

भारत और कनाडा के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का अंत होने की संभावना बढ़ गई है। कई मामालों में कनाडा ने यू टर्न लिया है और कई बार उसे शमिंर्दा होना पड़ा है।ये स्थिति तब बनी जब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आतंकी निज्जर की हत्या के आरोप लगा दिए थे। इस आरोप के बाद ही दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव पैदा हो गया था। अब कनाडा को लगने लगा है कि भारत से पंगा लेकर उसने बड़ी गलती की है। इस आशय के संकेत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक कार्यक्रम में दिए हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद के समाधान में कूटनीतिक गुंजाइश मौजूद है।विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के संपर्क में हैं और उम्मीद है कि इस विवाद के समाधान का एक रास्ता निकलेगा।उन्होंने कहा कि संप्रभुता और संवेदनशीलता एकतरफा नहीं हो सकती। जयशंकर ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि यहां कूटनीति के लिए जगह है। मुझे पता है कि कनाडा में मेरी समकक्ष ने भी यही रुख जाहिर किया है।


विदेश मंत्री ने कहा,मुझे आशा है कि हम एक रास्ता खोज लेंगे... संप्रभुता, संवेदनशीलता-ये एकतरफा रास्ते नहीं हो सकते। उनकी अपनी चिंताएं हो सकती हैं। मैंने कभी किसी देश से यह नहीं कहा कि मैं उनकी वैध चिंताओं के बारे में उनसे बात करने को तैयार नहीं हूं। लेकिन ऐसा नहीं हो सकता कि बातचीत में मेरी चिंताओं और संवेदनाओं को पूरी तरह से खारिज कर दिया जाए। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या में भारतीय एजेंट का हाथ होने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हैं।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html