google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने वाला अपराधी गिरफ्तार...

Dec 9, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पटना - राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाने की लड़की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फुलवारी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी. आख़िरकार युवक पुलिस की पकड़ में आ गया. मोबाइल सर्विलांस टावर की मदद से पता चला कि युवक हैदराबाद में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और अपने लाव लश्कर के साथ हैदराबाद पहुंची. लेकिन पुलिस के हैदराबाद पहुंचते ही आरोपी वहां से भाग गए. आरोपी युवक ने अपना मोबाइल फोन भी बेच दिया।


इसके बाद पुलिस फिर खाली हाथ फुलवारीशरीफ आ गयी, पुलिस वायरल वीडियो मामले की जांच में जुटी रही. गहन जांच के बाद पता चला कि आरोपी युवक अपने घर आया था, जहां फुलवारी पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मां ने युवक के खिलाफ वीडियो को सोशल नेटवर्क पर फैलाने और अपने उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करने के लिए मुकदमा दायर किया। फुलवारी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आखिरकार आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. फुलवारीशरीफ थाना प्रभारी शफीर आलम ने बताया कि वायरल वीडियो मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर फुलवारीशरीफ थाना ले जाया गया |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html