google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्रकारों की मुसीबत में काम आएगा पत्रकारों का सहयोग.....

Aug 17
3 min read
  • रायपुर प्रेस क्लब ने पुनर्जीवित किया पूर्व में संचालित कोष...

  • QR कोड जारी कर शुरू किया “आपका सहयोग, अपने लिए” अभियान....

  • आज का सहयोग, कल का सहारा....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर। पत्रकार साथी या उनके परिवार के सामने आने वाली आकस्मिक और कठिन परिस्थितियों में सहयोग की भावना को एक सशक्त और सहज माध्यम देने के उद्देश्य से रायपुर प्रेस क्लब ने पूर्व में संचालित पत्रकार कल्याण कोष को पुनः सक्रिय करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में रविवार को प्रेस क्लब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार कल्याण कोष के खाते का QR कोड जारी कर इसे सार्वजनिक किया गया।

QR कोड जारी करने के साथ ही “आपका सहयोग, अपने लिए” अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी और मनीष वोरा ने स्वयं सहयोग राशि देकर पत्रकार साथियों से अपनी क्षमता के अनुसार कोष में योगदान करने की अपील की। इसके बाद अभियान के पहले ही दिन बृजेश चौबे, प्रशांत शर्मा, रामावतार तिवारी, मनीष वोरा, दिलीप साहू त्रिलोचन मानिकपुरी ,भूपेश जांगड़े, नरेंद्र बंगाले, भरत योगी, अमृता शर्मा, ऋषि नेताम, सहित पत्रकार साथियों ने यथासंभव सहयोग राशि देकर इस पहल को अपना समर्थन दिया।

अब पत्रकार साथी अपनी इच्छानुसार इस कोष में आसानी से सहयोग कर सकेंगे। इसके अलावा पत्रकारों के शुभचिंतक एवं पत्रकारों के सुख-दुख में सहभागी बनने की इच्छा रखने वाले आम नागरिक भी इस कोष में अपना योगदान दे सकेंगे। QR कोड के माध्यम से प्राप्त राशि का उपयोग आकस्मिक एवं दुखद परिस्थितियों में जरूरतमंद पत्रकारों अथवा उनके परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए किया जाएगा। सहायता से संबंधित निर्णय निर्धारित नियम एवं प्रक्रिया के अनुसार प्रेस क्लब की कार्यकारिणी द्वारा लिया जाएगा।

पुरानी परंपरा को फिर मिली नई शुरुआत....

रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकार कल्याण की इस पहल का इतिहास पुराना है। वर्ष 2003-04 में तत्कालीन प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश चौबे के कार्यकाल में पत्रकार कल्याण कोष की शुरुआत की गई थी। उस समय भी पत्रकारों के साथ-साथ आम लोगों से सहयोग लेकर जरूरत के समय पत्रकार साथियों की सहायता करने की परंपरा शुरू की गई थी। अब उसी भावना और परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान कार्यकारिणी ने पुराने कल्याण कोष के खाते को पुनः सक्रिय कर इसे व्यवस्थित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है।


रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों की हर सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा रहने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष को पुनर्जीवित करने का उद्देश्य ऐसा सशक्त माध्यम तैयार करना है, जिसमें पत्रकार साथी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान दें और जरूरत पड़ने पर इसी सामूहिक सहयोग का उपयोग किसी पत्रकार या उसके परिवार को कठिन समय में संबल देने के लिए किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे पत्रकार परिवार के लिए सामूहिक सुरक्षा और सहयोग की भावना है।


इस अवसर पर पुराने पत्रकार कल्याण कोष के खाते को पुनः संचालित कराने में विशेष सहयोग करने वाले पूर्व एसबीआई अधिकारी एवं एंकर शकील साजिद का प्रेस क्लब की ओर से विशेष आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया। शकील साजिद ने पत्रकार हित में प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए पत्रकारों के हर सुख-दुख में सहयोगी बने रहने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष बृजेश चौबे ने पत्रकार कल्याण कोष के गठन की अवधारणा और उसके शुरुआती दौर की जानकारी साझा की। उन्होंने वर्तमान कार्यकारिणी को इस पहल को पुनः शुरू करने के लिए बधाई देते हुए कोष के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन के लिए राशि के उपयोग की स्पष्ट नियमावली और प्रक्रिया निर्धारित करने का सुझाव दिया।


कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू एवं भूपेश जांगड़े सहित वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, विजय मिश्रा, मनीष वोरा, विकास शर्मा, मुकेश वर्मा, भरत योगी, जावेद अली, योगेश साहू, विनय घाटगे ,त्रिलोचन मानिकपुरी, विद्याभूषण सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html