google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

उत्तर प्रदेश में स्वच्छ-हरित विद्यालयों की मुहिम को मिला अभूतपूर्व समर्थन....

3 hours ago
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई अलख जग गई है। 'स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग' (SHVR) 2026-27 के तहत राज्यभर के स्कूलों में उत्साहजनक आंकड़े सामने आए हैं। 5 अक्टूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के कुल 2,66,408 विद्यालयों में से 1,86,196 स्कूलों ने इस प्रक्रिया में कदम बढ़ाया, 1,79,793 ने रजिस्ट्रेशन कराया और 1,62,054 विद्यालयों ने अपनी सहभागिता सफलतापूर्वक पूरी कर ली है।


इस अभियान का कुल अंतिम पूर्णता प्रतिशत 60.83% दर्ज किया गया है, जो इस बात का गवाह है कि यूपी के स्कूल अब पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर कितने जागरूक हो रहे हैं। निर्धारित मानकों और गतिविधियों के आधार पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है।


कानपुर देहात ने मारी बाजी, ये जिले रहे टॉप पर -

जिलावार प्रदर्शन की बात करें तो कानपुर देहात ने 83.17% फाइनल कंप्लीशन रेट के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यहां के कुल 2,876 में से 2,392 स्कूलों ने इस अभियान को पूरा किया।


  • दूसरा स्थान: मुजफ्फरनगर (82.24%)

  • तीसरा स्थान: भदोही (77.62%)

  • चौथा स्थान: कौशांबी (75.22%)

  • पाँचवां स्थान: ललितपुर (73.78%)


शीर्ष दस (Top-10) जिलों की सूची में बाराबंकी (73.52%), रामपुर (71.90%), मऊ (71.50%), बुलंदशहर (70.25%) और सहारनपुर (68.90%) भी शामिल हैं। इसके अलावा पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक के जिलों में भी बेहतरीन भागीदारी रही; जैसे वाराणसी में 67.58%, मिर्जापुर में 68.29%, सोनभद्र में 68.51% और गोरखपुर में 60.83% स्कूलों ने सहभागिता दर्ज कराई।


अधिकारियों के विचार -

बेसिक शिक्षा मंत्री ने इस सफलता पर कहा कि साफ-सुथरे और हरे-भरे परिसर एक स्वस्थ और जागरूक पीढ़ी तैयार करने की नींव हैं। एसएचवीआर अभियान के जरिए स्कूलों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। वहीं, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कहा कि विद्यालयों की यह व्यापक भागीदारी शिक्षा जगत में एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html