google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

पानी निकासी सुचारू रखने के लिए जेसीबी से हटाया गया जाम.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

झलप में पानी निकासी बाधित होने के कारण नाली जाम होने की स्थिति की सूचना मिलने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर आज सुबह राजस्व एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का निराकरण किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप ने मौके पर उपस्थित रहकर जेसीबी के माध्यम से नाली में जमा अवरोध को हटवाया, जिससे पानी की निकासी सुचारू हुई और तत्काल जलभराव एवं जाम की स्थिति से राहत मिली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर अपनी समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

इसके साथ ही छिलपावन चौक के आसपास के दुकानदारों एवं व्यवसायियों से चर्चा कर नाली में कचरा नहीं डालने तथा पानी की निकासी के लिए नाली को खुला रखने की अपील की गई। चर्चा के दौरान स्थानीय व्यवसायियों ने सहमति जताते हुए भविष्य में नाली में किसी भी प्रकार का कचरा नहीं फेंकने और नाली को अवरुद्ध नहीं करने पर सहमति व्यक्त की।पीएमजीएसवाई के कार्यपालन अभियंता आशीष कुलदीप ने बताया कि क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। बरसात के बाद आवश्यक बजट में इसे शामिल कर सड़क निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।स्थानीय व्यवसायियों एवं नागरिकों ने प्रशासन द्वारा तत्काल नाली जाम की समस्या दूर किए जाने पर संतोष व्यक्त किया तथा पानी की निकासी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Comments

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html