GST में बड़ी राहत: डील से पहले मिलेगी सप्लायर की टैक्स हिस्ट्री...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
व्यापार जगत से जुड़े कारोबारियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है! अगर आप भी बिजनेस करते हैं और अक्सर इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी फंसने की समस्या से परेशान रहते हैं, तो सरकार आपके लिए एक नया गेम-चेंजर सिस्टम लाने की तैयारी कर रही है। अक्सर ऐसा होता है कि कारोबारी किसी सप्लायर से माल खरीद लेते हैं और टैक्स भी चुका देते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि सप्लायर ने रिटर्न दाखिल नहीं किया। इससे खरीदार का पैसा और आईटीसी दोनों फंस जाते हैं।
इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए सरकार एक नया 'अर्ली वॉर्निंग सिस्टम' शुरू करने जा रही है। इस प्रस्तावित व्यवस्था के तहत व्यापारियों को किसी भी सप्लायर के साथ सौदा करने से पहले ही उसकी टैक्स भुगतान हिस्ट्री और डिफॉल्ट से जुड़ी जानकारियां मिल जाएंगी। यानी डील करने से पहले ही आपको पता चल जाएगा कि सामने वाला सप्लायर कितना भरोसेमंद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इसे 1 जनवरी से लागू करने की तैयारी में है।
इस नई तकनीकी सुविधा से खास तौर पर छोटे और मध्यम व्यापारियों को बहुत राहत मिलेगी। अभी तक सप्लायर की गलती की वजह से व्यापारियों को टैक्स विभाग के नोटिस और कानूनी पचड़ों का सामना करना पड़ता था। इस सिस्टम के आने से व्यापारी पहले ही जोखिम का आकलन कर सकेंगे और अपने पैसे व कार्यशील पूंजी (Working Capital) को सुरक्षित रख सकेंगे।
हालांकि, जानकारों का यह भी मानना है कि यह सिस्टम आपको सिर्फ जोखिम की चेतावनी देगा, लेकिन आईटीसी क्लेम करने के लिए आपको जीएसटी के सभी नियमों का पालन करना ही होगा। इस नई व्यवस्था को लेकर आधिकारिक अधिसूचना का इंतजार है, लेकिन व्यापारियों के लिए यह नए साल का एक बड़ा तोहफा साबित हो सकता है। #GST #ITC #TaxRelief #BusinessNews #GSTUpdate #EarlyWarningSystem #VyparMandi #BusinessNewsHindi #TaxNews #breakingADNnews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments