google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

फैक्ट्री परिसर में कथित शराब बिक्री का विरोध करने पर शुरू हुई कहासुनी.....

Oct 5
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर:- खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अडानी फैक्ट्री में मजदूरों के दो गुटों के बीच विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। बिहार और छत्तीसगढ़ के मजदूरों के बीच हुई झड़प के बाद फैक्ट्री परिसर में जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई। स्थिति संभालने पहुंची पुलिस टीम को भी मजदूरों के विरोध का सामना करना पड़ा और उन पर हमला कर दिया गया।


शराब बिक्री से शुरू हुआ विवाद

फैक्ट्री परिसर में कथित तौर पर शराब बेचे जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। कुछ मजदूरों द्वारा परिसर में शराब बेचने का विरोध किया गया। इसको लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मामला दो गुटों के बीच झड़प तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि स्थानीय ग्रामीण भी फैक्ट्री परिसर में शराब की बिक्री का विरोध कर रहे थे। इसी मुद्दे को लेकर मजदूरों के बीच तनाव बढ़ता गया और कुछ ही देर में स्थिति बेकाबू हो गई।


हंगामे के दौरान सरपंच की गाड़ी में भी तोड़फोड़

विवाद बढ़ने के बाद फैक्ट्री परिसर में मजदूरों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान रायखेड़ा के सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है। अचानक बिगड़े हालात के चलते इलाके में तनाव का माहौल बन गया।


समझाने पहुंची पुलिस पर भी बरसी भीड़

फैक्ट्री में हंगामे की सूचना मिलने के बाद खरोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि, आक्रोशित मजदूरों ने पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया। इस घटना में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिस जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html