google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एल्डरमैनों ने जताया विधायक का आभार, कहा—क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर करेंगे काम..

Jul 21
2 min read
  • विधायक अनुज शर्मा का संदेश: पद मान-सम्मान का साधन नहीं, बल्कि जनता की सेवा और जवाबदेही का माध्यम है |

  • नगर पंचायत खरोरा व कुंरा (कुंवरगढ़) के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न: विधायक अनुज शर्मा की उपस्थिति में ली पद और गोपनीयता की शपथ |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- नगर पंचायत खरोरा एवं नगर पंचायत कुंरा (कुंवरगढ़) के नवनियुक्त एल्डरमैनों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के पश्चात विधायक अनुज शर्मा ने सभी मनोनीत एल्डरमैनों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी का पुष्पगुच्छ भेंट कर और गमछा पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया।


जनता के प्रति अटूट जवाबदेही है यह पद: विधायक -

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि एल्डरमैन के रूप में मनोनयन क्षेत्र के विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। पद केवल अधिकार नहीं, बल्कि जनता के प्रति एक अटूट जवाबदेही और सेवा का संकल्प है। उन्होंने एल्डरमैनों को याद दिलाया कि यह पद किसी मान-सम्मान का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को हल करने का सशक्त माध्यम है। हमें खरोरा और कुंरा के हर वार्ड, हर गली और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुँचानी है।


विधायक शर्मा ने जोर देकर कहा कि नगरीय निकायों की गरिमा को बनाए रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करना ही हमारा मुख्य ध्येय होना चाहिए। नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं—जैसे सड़क, पानी, बिजली, सफाई और शिक्षा—के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को एकजुट होकर काम करना होगा ताकि विकास की दौड़ में कोई भी नागरिक पीछे न छूटे। उन्होंने विश्वास जताया कि नए एल्डरमैनों के अनुभव और ऊर्जा से नगर पंचायतों को नई दिशा मिलेगी। शासन की सभी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।


एल्डरमैनों और नगरवासियों ने व्यक्त किया आभार -

शपथ ग्रहण के बाद नवनियुक्त एल्डरमैनों और नगरवासियों ने विधायक अनुज शर्मा का हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल शपथ लेने या पदों के बंटवारे का दिन नहीं है, बल्कि यह नगर के विकास और जन-सेवा के नए संकल्प का उत्सव है। विधायक के कुशल नेतृत्व, विज़न और सतत प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारे क्षेत्र में विकास की एक नई बयार बह रही है। विधायक ने हम पर जो भरोसा जताया है, हम सब मिलकर उस भरोसे पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामय उपस्थिति -

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा के साथ रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, बेदराम मनहरे, शकुंतला ढीलेंद्र सेन, दिनेश खटे, गोविंद साहू, सुनीता अनिल सोनी, राकेश यादव और सुमित सेन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा स्थानीय नगरीय निकाय के पदाधिकारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html